मऊ

मऊ जनपद के विकास खंड रानीपुर अंतर्गत रामबन काझा में नवनिर्मित उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया द्वारा भवन हस्तांतरण जांच समिति के साथ औचक निरीक्षण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के विकास खंड रानीपुर अंतर्गत रामबन काझा में नवनिर्मित उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया द्वारा भवन हस्तांतरण जांच समिति के साथ औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित एकेडमिक ब्लॉक और बालिका छात्रावास के भवनों की गुणवत्ता व व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

प्रयोगशालाओं और छात्रावास कक्षों का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने एकेडमिक ब्लॉक के तहत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं (लैब), स्टाफ रूम, एनसीसी रूम, स्पोर्ट्स रूम और शौचालयों की व्यवस्थाओं का एक-एक कर निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बालिका छात्रावास के नवनिर्मित भवन का भी कोना-कोना खंगाला।
गुणवत्ता और मानकों के पालन पर विशेष जोर
सीडीओ ध्रुव खाडिया ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवनों की निर्माण गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं की सूक्ष्मता से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं का नियमानुसार परीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यालय एवं छात्रावास का हस्तांतरण पूरी पारदर्शिता और तय मानकों के अनुरूप हो सके। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को एक सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी पढ़ाई और रहने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












