महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमानगंज थाना क्षेत्र के धानी चौकी अंतर्गत धानी बाजार में एक बड़ा हादसा टल गया। सिकंदरा जीतपुर निवासी धीरू के पुत्र श्रेयांश (बालक) अचानक बाजार में खेलते समय भीड़भाड़ के बीच खो गए।

महराजगंज: बृजमानगंज थाना क्षेत्र के धानी चौकी अंतर्गत धानी बाजार में एक बड़ा हादसा टल गया। सिकंदरा जीतपुर निवासी धीरू के पुत्र श्रेयांश (बालक) अचानक बाजार में खेलते समय भीड़भाड़ के बीच खो गए। बच्चे के अचानक गायब होने से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए धानी चौकी पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाई। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बाजार और आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की। पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते मात्र आधे घंटे के भीतर ही बच्चे को सकुशल ढूंढ लिया गया।
बच्चे के मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों की जान में जान आई। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए सुरक्षित मिले बच्चे को उसके पिता धीरू के हवाले कर दिया। इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई के लिए स्थानीय लोगों ने धानी चौकी पुलिस की जमकर प्रशंसा की है
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026












