महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल से झूलनीपुर मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल से झूलनीपुर मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना झूलनीपुर गांव के समीप शाम करीब 5:00 बजे की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसंती देवी (45) पत्नी भोला राजभर, निवासी ग्राम सभा मटरा धमउर (थाना क्षेत्र निचलौल), महाराजगंज से दवा कराकर बाइक पर बैठकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान झूलनीपुर गांव के पास अचानक बाइक के सामने एक बकरी आ गई। बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और महिला जोरदार झटके के साथ सड़क पर जा गिरी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में एंबुलेंस द्वारा महिला को नजदीकी सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। इस अचानक हुए हादसे से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













