महाराजगंज: निचलौल मार्ग पर बाइक से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत, सामने आई बकरी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल से झूलनीपुर मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के निचलौल से झूलनीपुर मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना झूलनीपुर गांव के समीप शाम करीब 5:00 बजे की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसंती देवी (45) पत्नी भोला राजभर, निवासी ग्राम सभा मटरा धमउर (थाना क्षेत्र निचलौल), महाराजगंज से दवा कराकर बाइक पर बैठकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान झूलनीपुर गांव के पास अचानक बाइक के सामने एक बकरी आ गई। बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और महिला जोरदार झटके के साथ सड़क पर जा गिरी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में एंबुलेंस द्वारा महिला को नजदीकी सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। इस अचानक हुए हादसे से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण