बलिया

बलिया ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला अस्पताल स्थित रक्त केंद्र में रविवार को रेडक्रॉस सोसायटी और गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला अस्पताल स्थित रक्त केंद्र में रविवार को रेडक्रॉस सोसायटी और गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय नारायण राय और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने पौधारोपण और बुके भेंट कर मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीओ आलोक कुमार ने कहा कि रक्त मानव जीवन का अमूल्य आधार है। दुर्घटना, प्रसव, बड़ी शल्य चिकित्सा, कैंसर और थैलेसीमिया जैसी गंभीर परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदाता जीवनदाता की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय और प्रभारी सीएमएस डॉ. संतोष चौधरी ने कहा कि इस शिविर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारी संख्या में भाग लेकर समाज में एक बेहतरीन संदेश दिया है। इससे समाज में फैली भ्रांतियां दूर होंगी और यह आपसी एकता का प्रतीक है। जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय और जीएनआरएफ के मंडल अध्यक्ष अब्बू तलहा अतारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिविर में शमशाद अहमद, सोहरब आलम, मो. शाद, अहमद हसन, अफरोज अहमद, सेराज अंसारी, शहजाद हाशमी, सतीश कुमार गिरि और अजहर जमाल सहित दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ. रितेश सोनी, सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा, जी.के. दुबे, श्याम जी सिंह और समाजसेवी सागर सिंह राहुल सहित जिला अस्पताल और दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026












