भाजपा की बैठक में एमएलसी चुनाव पर मंथन, सेमीफाइनल मानकर लड़ेंगे चुनाव

बागपत

बागपत भाजपा कार्यालय पर स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत भाजपा कार्यालय पर स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक हुई। बैठक की।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की बैठक में मुख्य रूप से पश्चिमी क्षेत्रीय मंत्री वरूण गोयल व एमएलसी एवं मेरठ-सहारनपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

क्षेत्रीय मंत्री वरूण गोयल ने कहा कि विधान परिषद चुनाव पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इन्हें हम सेमीफाइनल चुनाव की तरह ले रहे है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एकजुट होकर इस चुनाव को पूरी गंभीरता से लें। मतदाताओं के बीच जाकर मतदान के लिए जागरूक करें और भाजपा की नीतियां व सरकार के कामकाज के बारे में बताएं।

एमएलसी स्नातक चुनाव प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल ने कहा कि पार्टी ने मुझे दुसरी बार प्रत्याशी बनाकर मुझ पर भरोसा जताया है। आने वाली 23 अक्टूबर को एमएलसी स्नातक चुनाव में अपने पक्ष मे ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने का सभी कार्यकर्ता काम करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता दिनेश गोयल समझकर काम करें। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एमएलसी चुनाव जीतकर हमें भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का ही दबदबा रहेगा। विपक्ष हताश होकर पहाड़ों पर घूमने चला जाएगा।

उन्होंने बताया कि चुनाव बेलेट पेपर से होंगे। आगामी 23 तारीख को मतदान करने के लिए मत पत्र पर दिनेश कुमार गोयल के नाम के आगे वरीयता क्रम (|) लिखकर जिताने का काम करें। उन्होंने कहा कि वह 5 तारीख को नामांकन करेंगे।

जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को जो भी पार्टी द्वारा निर्देश दिए जाते हैं वह पूरी तरह से उम्मीद पर खरे उतरते हैं। निश्चित ही सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मेहनत से कार्य करके भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल को भारी मतों से जिताने का काम करेंगे। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि पार्टी के पक्ष में परिणाम लाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात कार्य करेंगे।

स्नातक एमएलसी चुनाव जिला संयोजक आत्माराम मौर्य ने कहा कि एमएलसी चुनाव में तीनों विधानसभाओं में मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं की टोली बना दी गयी है। प्रत्येक मतदाता के घर जाकर पार्टी की रीति नीति से अवगत करा कर पार्टी के पक्ष में वोट डालने का आह्वान करेंगे।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री अमित चौधरी ने किया।

इस दौरान पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, सूरजपाल सिंह, जिला सहकारी समिति के उपसभापति सुरेन्द्र तोमर, जिला महामंत्री देवेंद्र गुर्जर, अजय शर्मा, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, डॉ जयकुमार सरौहा ,पूर्व अध्यक्ष धूम सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.