जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में धांधली का आरोप: जौनपुर के खिलाड़ी ने खेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर

जौनपुर प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के चयन परिणाम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के चयन परिणाम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जौनपुर के एक युवा खिलाड़ी ने चयन प्रक्रिया में भारी धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव को रविवार को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जफराबाद थाना क्षेत्र के ताड़तला मोहल्ला निवासी और डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी के छात्र यूसुफ फराज खान (पुत्र डॉ. सरफराज खान) द्वारा दिए गए ज्ञापन के अनुसार, इस जोनल टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों से करीब 2000 बच्चों ने हिस्सा लिया था। वह खुद अपनी एकेडमी के 5 खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।

आरोप है कि प्रतियोगिता के बाद चयनित 72 खिलाड़ियों की जो दूसरी परिणाम सूची (लिस्ट) जारी की गई, उसमें सीरियल नंबर 630, 743, 746, 1033, 1037, 1263 और 1451 पर ऐसे खिलाड़ियों को सीधे शामिल कर लिया गया, जिनका नाम मूल प्रतिभागी सूची में था ही नहीं।

पीड़ित खिलाड़ी यूसुफ फराज ने इस पूरी प्रक्रिया में डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स मनजीत सिंह, ऑब्जर्वर अमरजीत और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के मैनेजर अभिषेक तिवारी पर मनमानी और साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने खेल मंत्री से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ न्याय करने की गुहार लगाई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.