विज्ञान से रंगमंच तक डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी का योगदान प्रेरणादायी: पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र

जौनपुर

जौनपुर उत्तर प्रदेश के गौरव, प्रख्यात वैज्ञानिक एवं रंगकर्मी डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी से आशीर्वाद प्राप्त कर जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने स्वयं को गौरवान्वित बताया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उत्तर प्रदेश के गौरव, प्रख्यात वैज्ञानिक एवं रंगकर्मी डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी से आशीर्वाद प्राप्त कर जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने स्वयं को गौरवान्वित बताया है। उन्होंने कहा कि डॉ. रस्तोगी ने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के साथ-साथ रंगकर्म, सिनेमा और विशेष रूप से नाट्य विधा में भी अत्यंत उल्लेखनीय योगदान दिया है।

डॉ. दिनेश चंद्र ने भारतेंदु नाट्य अकादमी में निदेशक के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस दौरान भी उन्हें डॉ. रस्तोगी का निरंतर सहयोग और स्नेह प्राप्त होता रहा। हाल ही में फिल्म ‘हनुमान अंश’ में डॉ. रस्तोगी द्वारा निभाए गए किरदार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनका अभिनय बेहद मार्मिक और प्रभावशाली है।

उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से मनुष्य को सांसारिक मोह-माया और आसक्ति से मुक्त होकर सीधे ईश्वर से जुड़ने का जो संदेश दिया गया है, वह आज के युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी है। यदि युवा इस सनातन जीवन-दर्शन को अपने जीवन में आत्मसात कर लें, तो वे मानसिक अस्थिरता और विचलन से बचकर सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। पूर्व जिलाधिकारी ने अंत में डॉ. रस्तोगी के कला, विज्ञान और सांस्कृतिक योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.