वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान: नशामुक्ति और वृक्षारोपण से दिया गया संदेश

जौनपुर

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत रविवार को ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत रविवार को ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावास परिसरों में स्वच्छता, वृक्षारोपण और नशामुक्ति को लेकर विशेष अभियान चलाए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं अभियान संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाना है। कार्यक्रम के तहत श्रीनिवास रामानुजन छात्रावास और चरक छात्रावास परिसर में फलदार व उपयोगी पौधे रोपे गए। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश भास्कर और चीफ वार्डन प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं हरित परिसर के महत्व से अवगत कराया।

वहीं, विश्वकर्मा छात्रावास में नशामुक्ति संकल्प और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। मुख्य कुलानुशासक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार, डॉ. विशाल यादव, डॉ. निमिषा यादव और डॉ. जया शुक्ला सहित कई शिक्षक व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.