जौनपुर

जौनपुर समाजवादी पार्टी के भीतर विधायक तूफानी सरोज और वरिष्ठ सपा नेता रत्नाकर चौबे के बीच चल रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर समाजवादी पार्टी के भीतर विधायक तूफानी सरोज और वरिष्ठ सपा नेता रत्नाकर चौबे के बीच चल रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो टिप्पणी के बाद शुरू हुए इस मामले ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे ने इस मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विधायक के खिलाफ शिकायत की है और जांच व कार्रवाई की मांग की है। इस आंतरिक खींचतान पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष सरफराज खान ने कहा कि विधायक तूफानी सरोज ने सिर्फ ‘पीडीए’ के हक और अधिकारों की बात उठाई है, जिसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने रत्नाकर चौबे को पार्टी का वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि वे शायद किसी के प्रभाव में आकर ऐसी बात कर रहे हैं।
पार्टी नेतृत्व पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही आपसी मतभेदों को सुलझा लिया जाएगा। हालांकि, आरोपों और वायरल वीडियो के संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। दोनों पक्षों के बयानों और प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













