जौनपुर

जनपद जौनपुर के यदि आप भी बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट या बाइक पर तीन सवारी बैठाकर सड़क पर चलते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद जौनपुर के यदि आप भी बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट या बाइक पर तीन सवारी बैठाकर सड़क पर चलते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जौनपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक दिन में 924 वाहनों का चालान किया है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में 3 अक्टूबर को यातायात पुलिस और सभी थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी और बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से जुड़े पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक भी किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













