महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक के ठेकी चौराहे की तरफ जा रहा केला से लदा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक के ठेकी चौराहे की तरफ जा रहा केला से लदा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। इस हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। पिकअप के पोल से टकराकर फंस जाने के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी बुलाई गई, जिसकी मदद से वाहन को सुरक्षित तरीके से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026












