गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा थाना गोला और थाना उरूवा बाजार का औचक निरीक्षण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा थाना गोला और थाना उरूवा बाजार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानों पर बनी जनसुनवाई डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, आवेदकों के बैठने के लिए स्थान, पेयजल व्यवस्था, थाना कार्यालय और संपूर्ण थाना परिसर का गहनता से भ्रमण किया गया।
इस दौरान एसएसपी ने संपूर्ण परिसर को साफ-सुथरा रखने, कार्यालय के अभिलेखों को बेहतर व अद्यावधिक करने, थाने पर खड़े वाहनों का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, प्रभारी निरीक्षक गोला और प्रभारी निरीक्षक उरूवा बाजार को अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करने और थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026












