महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। इस मामले में उपजिलाधिकारी फरेंदा प्रेम शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए जानकारी दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। इस मामले में उपजिलाधिकारी फरेंदा प्रेम शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए जानकारी दी है।
एसडीएम ने बताया कि “लेखपाल संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है, जिसे नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए शासन को अग्रसारित कर दिया गया है।”
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, लेखपाल संघ की अधिकांश मांगें शासन स्तर से जुड़ी हुई हैं। तहसील प्रशासन द्वारा पूरे घटनाक्रम और धरने पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि प्रशासनिक कार्य और आमजन की सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें। यह रिपोर्ट दुर्गेश कुमार और एस.पी. सिंह फरेंदा, वॉयस ऑफ न्यूज 24 द्वारा कवर की गई है।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026












