बागपत

बागपत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को जनता वैदिक इंटर कॉलेज के सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को जनता वैदिक इंटर कॉलेज के सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी भर्ती के तहत चयनित नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आधिकारिक रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री केपी मलिक, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित और भाजपा जिला मंत्री सह कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अंकित लपराना ने विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सम्मानित किया। इसके अलावा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली माताओं को मिठाई और प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
प्रमुख आकर्षण
हेल्दी बेबी प्रतियोगिता: चयनित बच्चों को मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र, किताबें और खेल-खिलौने देकर पुरस्कृत किया गया।
विभाग प्रदर्शनी व स्टॉल
पौष्टिक व्यंजन, रंगोली और स्वनिर्मित खेल-खिलौनों के माध्यम से पोषण एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई गई। साथ ही गोदभराई और अन्नप्राशन की रस्म भी अदा की गई।
राज्य मंत्री केपी मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां सरकार व समाज के बीच सबसे मजबूत कड़ी हैं। पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने इसे समाज सेवा का एक अनूठा संकल्प बताया। डीपीओ नागेंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सीडीपीओ गोरखनाथ पांडे, कुलदीप भारद्वाज, पवन शर्मा, गौरव शर्मा भानू, मीनाक्षी सिसोदिया, सत्येंद्र मौर्य समेत बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026













