सिकंदराबाद के ग्राम पितोवास में ‘सेवा सेतु अभियान’ का शुभारंभ, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया सिविल स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

बुलंदशहर

बुलंदशहर विधानसभा अंतर्गत गुलावठी ग्रामीण मंडल के ग्राम पितोवास में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा सेतु अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर विधानसभा अंतर्गत गुलावठी ग्रामीण मंडल के ग्राम पितोवास में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा सेतु अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक ठाकुर लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के उपरांत विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने स्थानीय सिविल स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही, संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए आमजन को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के कड़े दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति सुनील कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष हरिओम डागर, ओमपाल सिंह, सुरेंद्र धनकर, हिमांशु तोमर, सतीश फौजी, कृष्ण पहलवान, प्रमोद शर्मा, पंकज तोमर, सौरभ तोमर, संदीप कुमार, अनिल तोमर, करण कुमार, ग्राम प्रधान सुधीर, अमित यादव सहित तमाम ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक ने इस दौरान कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना सरकार और जनप्रतिनिधियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.