सिद्धार्थनगर

जिला कारागार सिद्धार्थनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जिला कारागार सिद्धार्थनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन जेल अधीक्षक सचिन वर्मा के नेतृत्व में किया गया, जहां कारागार परिसर में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में जेलर राम सिंह यादव, डिप्टी जेलर मुकेश प्रकाश, अजीत चंद, महेश सिंह सहित कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन व उनके आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और समाज में स्वच्छता, समानता व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए उनका जीवन एक बड़ी प्रेरणा है, जो व्यक्ति को अपनी गलतियों से सीखकर सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग दिखाता है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन को भी याद किया गया। समारोह के अंत में सभी ने कारागार परिसर को स्वच्छ रखने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
बुलंदशहर के खुर्जा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: छत गिरने से दर्जनभर लोग घायलhttps://t.co/doClPK2ycj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2026












