मऊ

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार 18 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार 18 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शुभम मशकाबाद (मधुबन थाना क्षेत्र) का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, शुभम किसी काम से बाजार जा रहा था। जब वह पहाड़ीपुर के पास पहुँचा, तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल शुभम को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने शुक्रवार सुबह 7 बजे उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल शुभम की हालत गंभीर बनी हुई है।
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्पhttps://t.co/1KkIpNKi72
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2026












