मऊ: करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, बिजलीकर्मी समेत दो लोगों पर केस दर्ज

मऊ

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के ककराडीह गांव में 29 सितंबर की शाम 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से सुग्रीम साहनी की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के ककराडीह गांव में 29 सितंबर की शाम 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से सुग्रीम साहनी की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक के भतीजे राहुल साहनी की शिकायत पर पुलिस ने एक बिजलीकर्मी समेत दो लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, 29 सितंबर की शाम करीब 7 बजे जब सुग्रीम साहनी अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पोल से लटक रहे 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन तार की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि इस लटकते हुए तार की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पहले भी बिजली विभाग को कई बार सूचना दी थी, लेकिन विभाग द्वारा कोई सुधार नहीं किया गया।

बिना सूचना बिजली आपूर्ति चालू करने का आरोप

दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि बिजलीकर्मी अनिल कुमार ने बिजली आपूर्ति बंद होने के दौरान तार से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद, बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बिजली आपूर्ति फिर से चालू कर दी गई, जिसके चलते सुग्रीम साहनी करंट की चपेट में आ गए।

इसके अलावा, शिकायत में ककराडीह निवासी सुशील मौर्या को भी नामजद किया गया है। राहुल साहनी ने आरोप लगाया है कि सुशील मौर्या ने ही बिजलीकर्मी अनिल कुमार से कहकर दोबारा बिजली की सप्लाई चालू कराई थी। फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बिजली आपूर्ति से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम और अन्य लापरवाहियों की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.