बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला भीमपुर में 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला भीमपुर में 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके किया गया।
प्रधानाध्यापक मुनेश कुमारी ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को इन महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर दैनिक जीवन में सत्य बोलने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के अध्यापक भारत शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने से मिलती है। उन्होंने बच्चों को राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी गांधीजी और शास्त्रीजी के विचारों से जुड़ी जानकारियां साझा कीं तथा स्वच्छता, सत्य और राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।
बुलंदशहर के खुर्जा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: छत गिरने से दर्जनभर लोग घायलhttps://t.co/doClPK2ycj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2026













