महराजगंज

महराजगंज जनपद के लेहरा पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बरगाहपुर में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें पॉक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लेहरा पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बरगाहपुर में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें पॉक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने विद्यार्थियों को बाल यौन अपराधों से सुरक्षा के लिए बने इस कानून के प्रावधानों के बारे में समझाया। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की गलत हरकत या असुविधा होने पर चुप न रहें, बल्कि तुरंत अपने अभिभावक, शिक्षक या जिम्मेदार व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे ध्यान से सभी जरूरी बातें समझीं।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












