बलिया

बलिया जनपद के उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और भाजपा क्षेत्रीय सह-संयोजक गोरखपुर क्षेत्र विजय कुमार गुप्ता को वाराणसी मंडल रेल डिवीजन की डिवीजनल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और भाजपा क्षेत्रीय सह-संयोजक गोरखपुर क्षेत्र विजय कुमार गुप्ता को वाराणसी मंडल रेल डिवीजन की डिवीजनल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
मनोनयन के बाद बलिया रेलवे स्टेशन के अधीक्षक कक्ष में एक भव्य स्वागत एवं परिचय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह, मंडल रेल निरीक्षक कमर्शियल पवन प्रकाश, स्वास्थ्य निरीक्षक द्विवेदी, सी.एस. अशोक राम, महेंद्र यादव, असगर अली, राकेश रौशन और बी.एन. प्रजापति समेत कई रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल की ओर से दिनेश जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, शुभम गुप्ता और एडवोकेट अनु पांडे सहित तमाम व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त सदस्य विजय कुमार गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बलिया रेलवे स्टेशन के विकास और रेल यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












