बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन अनूपशहर इकाई की मासिक बैठक बुधवार रात दीवान रेजिडेंसी में नगर अध्यक्ष विनीत बंसल की अध्यक्षता और महामंत्री हर्षित गर्ग के संचालन में संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन अनूपशहर इकाई की मासिक बैठक बुधवार रात दीवान रेजिडेंसी में नगर अध्यक्ष विनीत बंसल की अध्यक्षता और महामंत्री हर्षित गर्ग के संचालन में संपन्न हुई। कार्यक्रम में संतोष ग्रुप के ओनर प्रशांत गर्ग और वस्त्र विक्रेता प्रतीक गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
श्रद्धांजलि स्वरूप मिला डी-फ्रीजर
मुख्य अतिथियों ने अपने स्वजन स्वर्गीय संतोष गर्ग और स्वर्गीय गिरीश चंद्र गर्ग की छठी पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन को एक डेड बॉडी डी-फ्रीजर उपहार स्वरूप भेंट किया। संगठन ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान कर इस जनहितैषी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
समाज सेवा के नए संकल्प
बैठक के दौरान संगठन के अध्यक्ष और महामंत्री ने घोषणा की कि समाज के सहयोग से जल्द ही क्षेत्र में वेंटिलेटर एंबुलेंस और ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा शुरू की जाएगी, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। संगठन नगर विकास और जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा।
इस अवसर पर बृजेश नागल, कृष्ण अग्रवाल, गौरव जिंदल, अमन गर्ग, पुनीत गर्ग, अभिनव गर्ग, शिखर सिंघल, यशु जिंदल, निधि वार्ष्णेय, मयंक जिंदल, पुनीत जैन, कुणाल जिंदल सहित पूरी कार्यकारिणी और तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












