महराजगंज: एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की पूरी जानकारी ली। उन्होंने सभी मामलों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

थाना स्तर पर समस्याओं के समाधान पर जोर

पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जो समस्याएं थाना स्तर पर हल हो सकती हैं, उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर वहीं किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय न आना पड़े।

इसके साथ ही, उन्होंने थानों पर संचालित जनसुनवाई और महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। एसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और नियमानुसार कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूरी की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का प्रभावी निस्तारण पुलिस की जवाबदेही का अहम हिस्सा है और थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.