गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर चौराहे के पास हाईस्कूल के टॉपर 15 वर्षीय छात्र प्रिंस का शव चिलुआताल से मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र पिछले पांच दिनों से लापता था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर चौराहे के पास हाईस्कूल के टॉपर 15 वर्षीय छात्र प्रिंस का शव चिलुआताल से मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र पिछले पांच दिनों से लापता था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिवार की तहरीर के आधार पर एक लड़की और उसके माता-पिता समेत भाई को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
कोचिंग जाते समय हुआ था लापता
मोहम्मदपुर टोला परसौना के रहने वाले नंदकिशोर मोहरीपुर मुख्य चौराहे के पास किराए के मकान में रहकर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनका बेटा प्रिंस इसी सत्र में हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप किया था और शहर के बेतियाहाता स्थित ‘मोमेंटम इंस्टीट्यूट’ में कोचिंग करता था।
पिता नंदकिशोर ने बताया कि 23 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे प्रिंस रोज की तरह कोचिंग के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब कोचिंग में संपर्क किया तो पता चला कि वह उस दिन क्लास में पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर परिजनों ने चिलुआताल थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल और रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे उसकी आखिरी लोकेशन पीपीगंज क्षेत्र में मिली और फिर फोन बंद हो गया।
तालाब में मिला सड़ा-गला शव, परिजनों का हंगामा
सोमवार शाम स्थानीय लोगों ने चिलुआताल में एक शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान प्रिंस के रूप में हुई। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और प्रिंस के एक लड़की से प्रेम प्रसंग का हवाला देते हुए लड़की पक्ष पर अपहरण कर हत्या करने और शव को पानी में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से छानबीन कर रही है।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026












