बलिया

वाराणसी/गाजीपुर पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय द्वारा रेल कर्मचारियों और संविदा सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

वाराणसी/गाजीपुर पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय द्वारा रेल कर्मचारियों और संविदा सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को गाजीपुर जंक्शन के वी.आई.पी. कक्ष में संविदा सफाई कर्मियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बलिया के सीएमपी चिकित्सक डॉ. रैयद सबीर अंसारी ने सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस शिविर में 50 से अधिक संविदा सफाई कर्मियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक परामर्श
शिविर के दौरान सफाई कर्मियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर, रक्तचाप ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और ऑक्सीजन स्तर की जांच की गई। जिन कर्मचारियों में असामान्य स्वास्थ्य लक्षण पाए गए, उन्हें चिकित्सकों द्वारा तुरंत उचित उपचार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
इसके साथ ही, सभी सफाई कर्मियों को नियमित रूप से व्यायाम करने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना और उन्हें जागरूक बनाना रहा।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026












