बलिया: आईजीआरएस में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने के कड़े निर्देश

बलिया

बलिया जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। 12 विभागों में लापरवाही सामने आने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करें। साथ ही, सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें और जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का वेतन रोका जा सकता है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

सीएम डैशबोर्ड में कई विभागों की रैंकिंग खराब मिलने पर नाराजगी

समीक्षा के दौरान सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की पोल खुली। पीएम सूर्य घर योजना, फैमिली आईडी, ओडीओपी और मंडी रसड़ा की रैंकिंग ‘सी’ पाई गई, जबकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पारिवारिक लाभ योजना और स्टांप विभाग की रैंकिंग ‘डी’ मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। हालांकि, मातृत्व-शिशु योजना की रैंकिंग ‘ए’ और निर्माण कार्यों की रैंकिंग ‘बी’ संतोषजनक पाई गई। खराब रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द स्थिति में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी गई।

लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने जिले में चल रही विभिन्न विकास एवं निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को तत्काल संबंधित विभागों को हैंडओवर करने तथा लंबित विकास कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन, सीएमओ डॉ. अभय कुमार राय, डीडीओ आनंद प्रकाश सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.