महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के परागपुर गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद वाहन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के परागपुर गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद वाहन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
ग्रामीणों ने बचाई जान
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना की जानकारी ली। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने और दुर्घटना संभावित गड्ढों को जल्द भरवाने की पुरजोर मांग की है।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026











