फरीदाबाद: ‘वन राइड’ बाइक रैली में 150 राइडर्स ने लिया हिस्सा, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का दिया संदेश

फरीदाबाद

फरीदाबाद इंडिपेंडेंट राइडर्स ग्रुप की ओर से रविवार को ‘वन राइड’ बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस जागरूकता अभियान में लगभग 150 राइडर्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और यातायात नियमों के पालन, हेलमेट के सही इस्तेमाल तथा जिम्मेदार ड्राइविंग का संदेश दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

फरीदाबाद इंडिपेंडेंट राइडर्स ग्रुप की ओर से रविवार को ‘वन राइड’ बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस जागरूकता अभियान में लगभग 150 राइडर्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और यातायात नियमों के पालन, हेलमेट के सही इस्तेमाल तथा जिम्मेदार ड्राइविंग का संदेश दिया।

प्रमुख मार्ग और आयोजन के मुख्य बिंदु

मंजिल मोटर, फरीदाबाद से शुरू होकर यह बाइक राइड सोहना और गुरुग्राम होते हुए द्वारका तक पहुँची। पूरे सफर के दौरान राइडर्स ने पूर्ण अनुशासन के साथ वाहन चलाकर सड़क सुरक्षा का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में यश महेंद्रत्ता, रीत महेंद्रत्ता, प्रिंस, शिवम, रिया, पंकज और कर्नल बख्शी ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान कर्नल बख्शी और सुषमा की उपस्थिति ने सभी राइडर्स का हौसला बढ़ाया, जबकि लीडर्स और मार्शल्स ने पूरी यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखा।

आईआरजी पदाधिकारियों ने इस मौके पर कहा कि बाइकिंग रोमांच के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हर चालक को अपनी और अन्य राहगीरों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। संगठन का मुख्य उद्देश्य बाइकिंग के शौकीनों को जोड़ने के साथ-साथ आम जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.