बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद-जहांगीराबाद मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद-जहांगीराबाद मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
किसान इंटर कॉलेज के पास मिला शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर स्थित किसान इंटर कॉलेज से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई है। सड़क किनारे शव पड़े होने की खबर से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल मृतक की शिनाख्त (पहचान) कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती छानबीन के बाद ही मौत के असली कारणों और पूरी स्थिति का खुलासा हो सकेगा।
नौतनवा में युवक ने लगाया जान से मारने की धमकी और मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीरhttps://t.co/a4Q0yxx2Yp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026












