अनूपशहर/लच्छमपुर: मजदूरी कर लौट रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, आधे घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र के लच्छमपुर गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब मजदूरी कर घर लौट रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र के लच्छमपुर गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब मजदूरी कर घर लौट रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। खास बात यह रही कि हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक बुजुर्ग का शव सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ा रहा और पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में गांव के ही एक युवक के वहां से गुजरने पर शव की शिनाख्त हो सकी।

शाम को घर लौटते वक्त हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, लच्छमपुर निवासी 60 वर्षीय चिनी पुत्र मोहम्मद अली रोजाना की तरह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार शाम करीब सात बजे वे अपना काम खत्म कर पैदल ही अपने घर वापस लौट रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि रास्ते में लल्लू के हाता के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीण की नजर पड़ने पर हुई पहचान

दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई, लेकिन अंधेरा होने या पहचान न हो पाने के कारण कोई मृतक को नहीं पहचान सका। करीब आधे घंटे बाद शहर से काम निपटाकर लौट रहे गांव के ही एक युवक की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने साथ गांव ले आए। घटना की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बाद में पुलिस ने लच्छमपुर गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.