बड़ौत: पश्चिमी यूपी में रालोद-भाजपा गठबंधन का दावा, केसी त्यागी बोले चुनाव में पार होगा सीटों का शतक

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जनता वैदिक कॉलेज में आयोजित शताब्दी एवं हीरक जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल रालोद संसदीय बोर्ड के चेयरमैन केसी त्यागी ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है।

बागपत जनपद के बड़ौत आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जनता वैदिक कॉलेज में आयोजित शताब्दी एवं हीरक जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल रालोद संसदीय बोर्ड के चेयरमैन केसी त्यागी ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भीतर रालोद और भारतीय जनता पार्टी  का गठबंधन मिलकर ‘शतक पार’ करेगा।

साथ ही, उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में नई सरकार के गठन में पश्चिमी यूपी की सबसे बड़ी और निर्णायक भूमिका होगी।सीट बंटवारे को लेकर किसी विवाद से इनकारमीडिया और राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए केसी त्यागी ने स्पष्ट किया कि रालोद और भाजपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है। दोनों ही दल आपसी तालमेल के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे।

 

उन्होंने कहा कि गठबंधन को जमीन पर मजबूत करने के लिए दोनों दलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी सक्रियता के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जहां भाजपा और रालोद एक-दूसरे के पूरक बनकर सहयोग करेंगे। क्षेत्रीय महत्व और अन्य दलों पर बयानपश्चिमी उत्तर प्रदेश को राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के मतदाताओं का रुख हमेशा से ही प्रदेश की सत्ता की दिशा तय करता रहा है।

 

वहीं, संभावित आजाद समाज पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती पहले ही अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में सक्रिय भूमिका सौंपने का निर्णय ले चुकी हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह चंद्रशेखर आजाद का समर्थन स्वीकार करती हैं या नहीं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.