जौनपुर

जौनपुर जनपद के शहर के कंहईपुर स्थित चंद्रिका सिंह कालोनी में जलजमाव और कीचड़ के कारण स्थिति बद से बदतर हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शहर के कंहईपुर स्थित चंद्रिका सिंह कालोनी में जलजमाव और कीचड़ के कारण स्थिति बद से बदतर हो गई है। बारिश के बाद सड़क पर जमा गंदे और बदबूदार पानी से होकर गुजरना क्षेत्रीय लोगों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कालोनीवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।
कालोनीवासियों के अनुसार, लेन नंबर एक में तो नगर पालिका द्वारा नाली और इंटरलॉकिंग का निर्माण करा दिया गया था, लेकिन 8 से 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी अन्य गलियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सबसे दयनीय हालत लेन नंबर दो की है, जहां जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से पूरी कच्ची सड़क गड्ढों, पानी और कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। लोग इस रास्ते से गुजरने से कतरा रहे हैं।
क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि वे नाली और सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक व मंत्री गिरीश चंद्र यादव और जिलाधिकारी से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ हासिल नहीं हुआ। क्षुब्ध कालोनीवासियों ने एक बार फिर डीएम और संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल नाली व सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













