महराजगंज

महराजगंज जनपद के चौक बाजार से झनझनपुर और निचलौल को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों की बदहाली राहगीरों के लिए आफत बन गई है। पूरी सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और बारिश के बाद उनमें भरा पानी हादसों को न्योता दे रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक बाजार से झनझनपुर और निचलौल को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों की बदहाली राहगीरों के लिए आफत बन गई है। पूरी सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और बारिश के बाद उनमें भरा पानी हादसों को न्योता दे रहा है। गड्ढों में पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया व चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
महराजगंज से चौक बाजार होते हुए निचलौल तक दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की अनदेखी के चलते लोग महीनों से जर्जर सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं। सबसे दयनीय स्थिति दरहटा अंत्येष्टि स्थल के पास बनी हुई है, जहां सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, यहां आए दिन बाइक सवार पानी भरे गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय राहगीर शुभकरन चौरसिया, अखिलेश और दिनेश मद्धेशिया ने बताया कि इस मार्ग पर चलना बेहद जोखिम भरा हो गया है। थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित प्रशासन से जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है ताकि आवागमन को सुरक्षित बनाया जा सके।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













