बलिया

बलिया जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार रात के समय घरों के दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिलों को अपना निशाना बना रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार रात के समय घरों के दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिलों को अपना निशाना बना रहे हैं। बीते एक महीने के भीतर बाइक चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस अब तक मामलों का खुलासा करने में नाकाम साबित हुई है।
घटनाओं के क्रम में 6 सितंबर को मुरली छपरा निवासी सुग्रीव यादव की हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी, जो बाद में रामपुर कोडहरा के पास बीएसटी बंधे पर लावारिस हालत में बरामद हुई। इसके बाद 8 सितंबर को सोनबरसा गांव की किरण देवी की बाइक (UP 60 BF 7955) उनके दामाद नीरज ठाकुर के घर से पार कर दी गई। वहीं 23 सितंबर की रात जयप्रकाश नगर चौकी क्षेत्र के श्रीपति यादव के दरवाजे पर खड़ी बाइक (UP 60 AV 4556) भी चोर उड़ा ले गए।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी असुरक्षा और चिंता का माहौल व्याप्त है। पीड़ितों सहित क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने, चोरों की जल्द गिरफ्तारी करने और चोरी हुई गाड़ियों को बरामद करने की पुरजोर मांग की है।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026












