बलिया

बलिया जनपद के मुरली छपरा ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार रात आई तेज हवा और बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के मुरली छपरा ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार रात आई तेज हवा और बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। दलन छपरा, दोकटी, रामपुर, वाजिदपुर, रामपुर कोडहरा, रामनगर और पकड़ीतर समेत दर्जनों गांवों में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे हजारों ग्रामीणों का जनजीवन बेपटरी हो गया है।
बिजली न रहने से घरों में अंधेरा तो छाया ही है, साथ ही साइबर कैफे, आटा चक्की, पानी की टंकी और अन्य छोटे-मोटे ग्रामीण कारोबार ठप हो गए हैं। मोबाइल डिस्चार्ज होने से नेटवर्क संपर्क टूट गया है। सबसे बुरी स्थिति ई-रिक्शा चालकों की है, जिनकी गाड़ियां चार्ज न होने से रोजगार पूरी तरह बंद पड़ा है। वहीं छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। दलन छपरा के छात्र राजा कुमार ने बताया कि हल्की बारिश या हवा चलते ही घंटों बिजली गुल होना आम बात हो गई है।
रामपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी सुमित सिंह ने विद्युत विभाग से व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। मामले में एसडीओ हंसराज यादव ने बताया कि तेज हवा-बारिश से लाइन में फाल्ट आया है, जिसे ठीक करने का काम तेजी से जारी है और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026












