बलिया के लक्ष्मीपुर में 48 घंटे से बिजली गुल: डंपर उड़ने से 150 घर अंधेरे में, जेई का फोन बंद

बलिया

बलिया जनपद के बैरिया तहसील क्षेत्र के भोजपुर लक्ष्मीपुर गांव में पिछले दो दिनों से बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के बैरिया तहसील क्षेत्र के भोजपुर लक्ष्मीपुर गांव में पिछले दो दिनों से बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। बिजली न होने के कारण गांव के करीब 150 से अधिक घरों में अंधेरा छाया हुआ है और ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण जितेश राम, आशुतोष राम, अजीत राम और रामलाल जी राम ने बताया कि 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन का डंपर दो दिन पहले उड़ गया था, जिसके बाद से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है। खराब मौसम के कारण बार-बार डंपर उड़ने की समस्या पैदा हो रही है। बिजली न आने से ग्रामीणों के मोबाइल डिस्चार्ज हो चुके हैं और पीने के पानी का संकट भी गहरा गया है।

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने समस्या की शिकायत के लिए बिजली विभाग के जेई अभी राम जी के सरकारी नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला। वहीं कौशल ऑनलाइन से बात करने पर उन्होंने तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए दो से तीन दिन बाद डंपर ठीक करने की बात कही है। विभागीय लापरवाही से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.