बलिया

लखनऊ/बलिया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ/बलिया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह पिछले लगभग दो वर्षों से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे।
उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. चौधरी का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर बाद बलिया लाया जाएगा, जहां समर्थकों और आम जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जनता दर्शन के उपरांत पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
9 जुलाई 1946 को सिकंदरपुर विधानसभा के गोसाईपुर गांव में जन्मे रामगोविंद चौधरी ने अपनी राजनीति की शुरुआत टीडी कॉलेज बलिया के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में की थी। वह 1977 में पहली बार चिलकहर सीट से विधायक चुने गए। अपने लंबे राजनीतिक सफर में वे कुल 8 बार विधायक और 3 बार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। वर्ष 2017 से 2022 तक उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की अहम भूमिका निभाई थी।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026












