डिबाई में शोक की लहर: प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका बबीता का लंबी बीमारी के बाद निधन

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई तहसील डिबाई क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड दानपुर के गांव नगला किड्डा दौलतपुर खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका बबीता का लंबी और गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलन्दशहर जनपद के डिबाई तहसील डिबाई क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड दानपुर के गांव नगला किड्डा दौलतपुर खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका बबीता का लंबी और गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने की खबर मिलते ही परिजनों, शिक्षा जगत और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका बबीता पिछले काफी समय से एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं, जिनका लगातार गहन इलाज चल रहा था। चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद वे जिंदगी की जंग हार गईं और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना जैसे ही घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शिक्षिका के असामयिक निधन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार, साथी शिक्षकों और परिचितों में गहरा दुख छा गया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। क्षेत्र के लोगों ने उनके शिक्षण कार्य और सौम्य स्वभाव को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.