आगरा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा रही एक बेकाबू क्रेटा कार डौकी थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा रही एक बेकाबू क्रेटा कार डौकी थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चार से पांच बार हवा में पलटते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार के पहिए तक उखड़कर अलग हो गए।
पुलिस के अनुसार, हादसे के समय वाहन की रफ्तार लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी। भीषण टक्कर के दौरान कार की पिछली सीट पर बैठे तीन लोग उछलकर एक्सप्रेस-वे से नीचे खाई में जा गिरे। सिर में गंभीर चोट आने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान जयप्रकाश, भूपेंद्र और कपिल के रूप में हुई है।
वहीं, आगे की सीट पर बैठे ड्राइवर जसवंत और चंद्रकांत की जान सीट बेल्ट लगाने और एयरबैग खुलने की वजह से बच गई। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026












