महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के सिंदुरिया झनझनपुर मार्ग पर बाल्मीकि चौराहा कसमरियां के समीप हाल ही में निर्मित नई पुलिया राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के सिंदुरिया–झनझनपुर मार्ग पर बाल्मीकि चौराहा कसमरियां के समीप हाल ही में निर्मित नई पुलिया राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। पुलिया के दोनों तरफ मानक के अनुसार मिट्टी भराई और सड़क का समतलीकरण न होने से हल्की बारिश में ही पूरा रास्ता कीचड़ और फिसलन की चपेट में आ जाता है।
सड़क पर दलदल होने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बार-बार ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने तथा तत्काल पुलिया के दोनों तरफ मिट्टी भराई कराकर सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो वे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उग्र धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













