महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज अंतर्गत बैदौली गांव के टोला छोटकीबारी में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में भारी दहशत है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज अंतर्गत बैदौली गांव के टोला छोटकीबारी में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में भारी दहशत है। गन्ने के खेत में घात लगाकर छिपे तेंदुए ने एक बकरी पर हमला कर उसे मार डाला। महिलाओं के भारी शोर मचाने पर तेंदुआ शिकार को छोड़कर वापस गन्ने के खेत में भाग निकला।
जानकारी के अनुसार, गांव की सुनीता देवी बकरियां चराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गन्ने के खेत से अचानक निकले तेंदुए ने एक बकरी पर झपट्टा मारकर उसे दबोच लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर दौड़े। ग्रामीणों के एकजुट होकर शोर मचाने पर तेंदुआ घने गन्ने के खेत में ओझल हो गया।
घटना की सूचना पर वन विभाग और डब्ल्यूटीआई की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वन दरोगा हरेराम यादव, अरशद हुसैन और रविंद्र तिवारी ने स्थिति का जायजा लिया। वन टीम ने ग्रामीणों को जंगल के सीमावर्ती इलाकों में अकेले न जाने, बच्चों व मवेशियों को सुरक्षित रखने और रात के समय समूह में निकलने की सख्त हिदायत दी है।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













