महराजगंज

महराजगंज जनपद के क्षेत्र में शनिवार को तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के क्षेत्र में शनिवार को तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। आंधी-पानी से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के तार टूटकर गिर गए, वहीं एक गरीब का मकान ढह गया। खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न और गिर जाने से किसानों में भारी चिंता व्यापत है।
हथियागढ़ में सड़क पर विशाल पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ, जबकि मल्हनी-फुलवरिया और धुसवा कला में बिजली के तार टूटने से स्पार्किंग की घटना सामने आई। उधर, सिंहपुर थरौली गांव में लगातार बारिश के चलते देवानंद पुत्र जोखू का कच्चा मकान अचानक गिर गया। हादसे में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन पीड़ित परिवार बेघर होकर दूसरों के घर शरण लेने को मजबूर है। ग्राम प्रधान ने लेखपाल को सूचना देकर राहत की बात कही है।
इसके अलावा धुसवा कला, बोकवा और हरैया रघुबीर क्षेत्र में तेज हवा व जलभराव से धान की फसलें गिर गई हैं, जिससे भारी नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से टूटे तारों को दुरुस्त करने तथा नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













