तरकुल का पेड़ मकान पर गिरा: छत टूटी, नीचे बंधे मवेशी बाल-बाल बचे; परिवार ने प्रशासन से मांगी मदद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नाथनगर गांव में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे तेज आंधी-तूफान के कारण बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नाथनगर गांव में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे तेज आंधी-तूफान के कारण बड़ा हादसा हो गया। बारिश से जमीन नम होने के चलते ब्रह्मानंद के मकान के पास खड़ा एक विशाल तरकुल का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर सीधे मकान की छत पर जा गिरा।

रात के सन्नाटे में पेड़ गिरने से हुई तेज आवाज के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। इस हादसे में मकान की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि जिस जगह पेड़ गिरा, उसके ठीक नीचे बंधे मवेशी बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से मिट्टी ढीली हो गई थी, जिसके कारण तेज आंधी में पेड़ उखड़ गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने और आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.