महराजगंज

महराजगंज जनपद स्थित पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद स्थित पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक विजय बहादुर सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और ‘अंत्योदय’ यानी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि सभा के पश्चात विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













