लखरेईया चौराहा सड़क पर जलभराव से राहगीर परेशान, विभाग नहीं ले रहा संज्ञान बड़हरा चुनवटिया से लखरेईया मार्ग पर जलजमाव, ग्रामीणों में आक्रोश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बड़हरा चुनवटिया से लखरेईया चौराहा जाने वाले मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बड़हरा चुनवटिया से लखरेईया चौराहा जाने वाले मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया है, जिससे आवागमन बेहद दुष्कर हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की हालत खस्ताहाल बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग पूरी तरह बेपरवाह बना हुआ है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है, जिससे हादसे की आशंका भी बढ़ गई है।

समस्या को लेकर ग्रामीण सोनू, शिवनाथ सहनी, विकास फल वाले, जगरूप साहनी और अनिमेष राय समेत अन्य लोगों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग व प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.