सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 (NH-730) पर बढ़नी बाजार इलाके में सरयू नहर के समीप अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर गया। मुख्य मार्ग पर पेड़ गिर जाने से एनएच-730 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 (NH-730) पर बढ़नी बाजार इलाके में सरयू नहर के समीप अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर गया। मुख्य मार्ग पर पेड़ गिर जाने से एनएच-730 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।
सड़क के बीचों-बीच पेड़ गिरने के कारण दोनों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई है और मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। इसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग और प्रशासन को दी है। फिलहाल सड़क से पेड़ हटाकर यातायात को दोबारा सुचारू कराने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













