बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले जिरौली और अमरपुर गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक से किसान बेहद परेशान हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले जिरौली और अमरपुर गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक से किसान बेहद परेशान हैं। बंदरों के झुंड खेतों में घुसकर मेहनत से तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
जिरौली निवासी कुलदीप शर्मा, अरविंद शर्मा, गोरेलाल शर्मा, मोहित शर्मा, दयानंद शर्मा तथा अमरपुर की वर्तमान प्रधान लज्जावती, पूर्व प्रधान रामदास, टीपी शर्मा, साहब सिंह, लाखन सिंह व राहुल चौधरी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने समस्या पर चिंता व्यक्त की है। किसानों का कहना है कि दिन-रात फसलों की रखवाली करने के बावजूद बंदरों के कारण खेती करना मुश्किल होता जा रहा है।
परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारी पंकज सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है। वन अधिकारी पंकज सिंह ने किसानों को जल्द ही बंदरों को पकड़वाने और क्षेत्र से दूर भिजवाने का आश्वासन दिया है।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













