महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवत नगर परसिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवत नगर परसिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। एडीओ पंचायत वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अभियान के तहत ग्राम सचिवालय तथा सार्वजनिक शौचालय परिसर के आसपास पड़े प्लास्टिक, कचरे और गंदगी को एकत्रित कर कूड़ा वाहन में निस्तारित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गाँव को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।
एडीओ पंचायत वीरेंद्र यादव ने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज गुप्ता उर्फ बबलू ने गाँव को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर अभियान चलाने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर पंचायत सचिव सुरेश चौरसिया, शिव शंकर तिवारी, कमलेश समेत कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













