महराजगंज

जनपद महराजगंज के नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते नारायणी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते नारायणी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के तेज उफान के साथ नेपाल की ओर से बड़ी संख्या में कीमती लकड़ियां बहकर आ रही हैं, जिन्हें ग्रामीण जान जोखिम में डालकर किनारे पर इकट्ठा कर रहे हैं।

बारिश का सिलसिला जारी रहने से नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी होने तथा तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने की आशंका है। स्थिति को देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जैसी स्थिति है। प्रशासन व स्थानीय लोगों ने तटीय ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने की अपील की है।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













